अगर आप एक यूट्यूबर हैं तो YouTube पर कब क्या मिलता है इसके बारे में जानकारी होनी चाहिए क्योंकि जब आपको यूट्यूब के सभी फीचर्स के बारे में पता होगा तभी आप सही समय पर इन फीचर्स का लाभ उठा सकेंगे।

YouTube में लगभग सभी क्रिएटर अपने दशकों से चैनल को सब्सक्राइब करने के लिए जरूर कहते हैं। हर तरफ सब्सक्राइबर्स की मारा मारी है। क्या आपने कभी सोचा है कि Subscribers बढ़ने से क्या फ़ायदा होता है। आप बहुत सारे फायदों के बारे में जानते भी होंगे जैसे कि youtube चैनल का मोनेटाइज होना और प्ले बटन मिलना। Youtubers अपने 


youtube play button rewards


Play button की फोटो शेयर करके सबस्क्राइबर्स को Thanks भी कहते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि youtube पर कितने सब्सक्राइबर्स पर कौन सा प्ले बटन मिलता है?

लेकिन सब्सक्राइबर्स बढ़ने पर केवल प्ले बटन ही नहीं मिलता इसके अलावा और भी फीचर्स हैं जो Youtube देता है तो चलिए समझते हैं कि youtube पर कितने सब्सक्राइबर्स होने पर क्या मिलता है? 


YouTube पर कितने सबस्क्राइबर्स होने पर कब क्या मिलता है? [पूरी जानकारी]





    YouTube पर 50 सब्सक्राइबर्स पर क्या मिलता है?


    YouTube पर अपना चैनल बना लेने के बाद सबसे ज्यादा खुशी तब होती है जब आपके चैनल पर आपको पहला सब्सक्राइबर मिलता है। इसके बाद कंटीन्यूटी के साथ वीडियो अपलोड करते जाएं और धीरे धीरे मेहनत करते जाएं तो सबस्क्राइबर्स भी बढ़ने लगते हैं । YouTube के फीचर्स मिलने का सिलसिला यहीं से शूरू होता है।

    YouTube चैनल पर 50 सबस्क्राइबर्स हो जाने पर आपको अपने चैनल पर live आने का फीचर मिल जाता है। 50 सबस्क्राइबर्स होने के बाद आप अपने चैनल पर Live आ सकते हैं और अपने व्यूअर्स के साथ जुड़ सकते हैं।





    100 सब्सक्राइबर्स होने पर क्या मिलता है?

    जब आपके यूट्यूब चैनल पर 100 सब्सक्राइबर्स पूरे हो जाते हैं, तो आपको चैनल के लिए custom URL बनाने का मौका मिलता है। URL का मतलब होता है आपके यूट्यूब चैनल का लिंक जिसमें आपके चैनल का नाम होता है।

    हालांकि, इसके लिए आपके चैनल को कम से कम 30 दिन पुराना होना चाहिए ।


    इस फीचर से आप अपने यूट्यूब चैनल का URL अपने अनुसार बना सकते हैं। 

     इसका मतलब है कि अब आपके चैनल का URL अजीब से नंबर और अक्षर नहीं होंगे। आप इसे कुछ ऐसा बना सकते हैं जो आपकी ब्रांडिंग से मेल खाता हो, जैसे youtube.com/YourChannelName

     इसका एक फायदा यह है कि आपके चैनल का लिंक याद रखना आसान हो जाता है। इसके अलावा, यह आपकी चैनल की पहचान को मजबूत बनाता है जिससे आपके सब्सक्राइबर्स को आपके चैनल को ढूंढने में आसानी होगी।



    500 सब्सक्राइबर्स होने पर क्या मिलता है?



    पहले 500 सब्सक्राइबर्स पर यूट्यूब ज्यादा कुछ ऑफर नहीं करता था, लेकिन 2023 में यूट्यूब ने छोटे क्रिएटर्स के लिए नई मॉनेटाइजेशन पॉलिसी लागू की है। 

    अब 500 सब्सक्राइबर्स और 3,000 घंटे वॉच टाइम पूरा करने के बाद आप अपने चैनल से पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं। लेकिन, यह AdSense से नहीं होगा। इसके बजाय आप यूट्यूब के फीचर्स जैसे Supar Thanks, Channel membership, और Shopping टूल से पैसे कमा सकते हैं।

     एडसेंस या विज्ञापन चालू करने के लिए आपको 1,000 सब्सक्राइबर्स और 4,000 घंटे वॉच टाइम वाला पुराना क्राइटेरिया ही पूरा करना होगा।

    यह यूट्यूब में बिल्कुल अच्छा किया जिससे कि छोटे क्रिएटर को भी पैसे कमाने का मौका मिल जाता है।





    1000 सब्सक्राइबर्स होने पर क्या मिलता है?



    चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर्स पूरा होने से जो खुशी मिलती है वह 10000 सब्सक्राइबर पूरे होने से मिलने वाली खुशी से भी ज्यादा है। क्योंकि 1000 सब्सक्राइबर्स यह वह संख्या है जिसके बाद आप अपने चैनल को एडसेंस के जरिए मोनेटाइज कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आपके वीडियो पर विज्ञापन चलाए जाएंगे और आप उससे पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको 1,000 सब्सक्राइबर्स के साथ-साथ 4,000 घंटे का वॉच टाइम भी पूरा करना होता है।





    क्या मिलता है?


    AdSense से Monetization : आपके वीडियो पर विज्ञापन दिखेंगे, जिससे आपको पैसे मिलेंगे।

    Supar chat : Live स्ट्रीम में सुपर चैट का ऑप्शन आ जाता है।

    Join button: इसके अलावा, आपको जॉइन बटन का ऑप्शन मिलता है। इससे आपके सब्सक्राइबर्स आपकी कम्युनिटी में जुड़ सकते हैं और आपके चैनल की सब्सक्रिप्शन की मेंबरशिप ले सकते हैं।




    10,000 सब्सक्राइबर्स होने पर क्या मिलता है?


    10,000 सब्सक्राइबर्स होने पर आपको कुछ ख़ास features तो नहीं मिलता है लेकिन इतने सबस्क्राइबर्स होने के बाद ब्रांड्स और कंपनियां आपको अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन कराने और sponsorships के लिए कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

     मतलब ज़्यादा सबस्क्राइबर्स होने से आपके कमाई के रास्ते खुलते जाते हैं। इसके अलावा न केवल आप अपने लोगों से और बेहतर तरीके से कनेक्ट हो पाते हैं, बल्कि आपके चैनल पर व्यूज भी बढ़ने लगते हैं।



     

    1 लाख सब्सक्राइबर्स (100,000) पूरे होने पर क्या मिलता है?


    अब यहां से आपके प्ले बटन की journey शुरू होती है।

    YouTube चैनल पर 100 K (100 हजार या 1 लाख ) सब्सक्राइबर्स पूरे होने के बाद आपको यूट्यूब की ओर से सिल्वर प्ले बटन मिलता है। जिसमें एक सिल्वर रंग का बड़ा प्ले आइकन फ्रेम के अंदर लगा होता है। 

    सिल्वर प्ले बटन यूट्यूब की ओर से आपके घर पर भेजा जाता है, अब आपके चैनल की पहचान बढ़ती है । और अगर आप यूट्यूब की कम्युनिटी गाइडलाइन्स का पालन करते हैं तो जल्दी ही आपके चैनल को यूट्यूब वेरिफाई करके tick ✔️ भी दे सकता है।






     YouTube Play Button क्या है? और क्यों दिया जाता है?


    अगर आपके दिमाग में सवाल है कि यूट्यूब पर ये प्ले बटन क्या होता है क्या है? और क्यों दिया जाता है? तो YouTube पर प्ले बटन एक खास अवॉर्ड है जो यूट्यूब अपने क्रिएटर्स यानि कि Youtubers को देता है जब उनके चैनल पर सब्सक्राइबर की एक तय संख्या पूरी होती है।

    YouTube अपने creators को प्ले बटन उन्हें encorage करने के लिए देता है।

     प्ले बटन 5 तरह के होते हैं सिल्वर प्ले बटन, गोल्ड, डायमंड, रूबी प्ले बटन और कस्टम प्ले बटन। यूट्यूब ने ये प्ले बटन देने वाला सिस्टम 2012 में शुरू किया था।




    10 लाख सब्सक्राइबर्स (1 मिलियन) पर क्या मिलता है।


    सोचिए 0 से लेकर इतनी बड़ी संख्या तक पहुंचना एक बड़ी बात है 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स पाना हर यूट्यूबर का सपना होता है। इस माइलस्टोन को पूरा करने पर आपको यूट्यूब की तरफ से Golden Play Button मिलता है। जिसमें एक सोने के रंग का बड़ा प्ले आइकन फ्रेम के अंदर लगा होता है। 

    यहां पहुंचने के बाद अब आपका चैनल जाना पहचाना हो जाता है। यह अवॉर्ड आपके चैनल की सफलता और मेहनत को दिखाता है।

    गोल्डन प्ले बटन पाने के बाद आपकी पहचान और बढ़ जाती है, और बड़े ब्रांड्स से आपको स्पॉन्सरशिप मिलने के मौके भी बढ़ जाते हैं।

     





    1 करोड़ सब्सक्राइबर्स (10 मिलियन) पर क्या मिलता है?


    यूट्यूब पर 1 करोड़ /10 मिलियन सब्सक्राइबर्स पाना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा है।

    1 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा छूने के बाद आपको यूट्यूब से डायमंड प्ले बटन मिलता है। और अब आपका चैनल कुछ गिने चुने सफ़ल चैनलों में से एक बन जाता है। Diamond Play Button का मिलना यूट्यूब क्रिएटर्स के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। 

    एक करोड़ सबस्क्राइबर्स होने पर कोई पैसे तो नहीं मिलते लेकिन अब आपके पैसे कमाने के लगभग सभी दरवाज़े खुल जाते हैं।





    50 मिलियन सब्सक्राइबर्स (5 करोड़) होने पर क्या मिलता है?


    50 मिलियन / 5 करोड़ Subscribers का माइलस्टोन बहुत कम गिने चुने चैनल ही पूरा कर पाए हैं।

    अगर कोई यूट्यूब चैनल पर 50M(5 करोड़ ) सब्सक्राइबर्स पूरे हो जाते हैं तो रूबी प्ले बटन मिलता है। Ruby Play Button बाकि सभी YouTube play button से अलग होता है। इसका डिज़ाइन बाकि प्ले बटन से हटकर लंबे आकार में कांच से बना हुआ जैसा दिखता है।

    भारत में ही कुछ चैनलों के पास यह प्ले बटन है।

    वैसे 50M subscribers पूरे होने वाले चैनल्स की संख्या 100 से भी अधिक है लेकिन हर चैनल अपने प्ले बटन को नहीं दिखाते हैं।


     


    100 मिलियन सब्सक्राइबर होने पर क्या मिलता है?


    100M यानि कि 10 करोड़ सबस्क्राइबर पूरे होने पर यूट्यूब के द्वारा Red Diamond Play दिया जाता है।

    बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होता है कि 100 मिलियन सब्सक्राइबर होने पर कितने पैसे मिलते हैं?

    100 मिलियन सब्सक्राइबर्स पर यूट्यूब से सीधे कोई पैसे नहीं मिलते हैं। और अगर बात करें प्ले बटन की तो यूट्यूब पर 100 मिलियन यानी कि 10 करोड़ सब्सक्राइबर होने पर Red Diamond प्ले बटन मिलता है। यह अब तक का यूट्यूब का सबसे बड़ा ईनाम है, जिसे दुनिया में बहुत कम चैनल्स ने पार किया है। 

     2024 तक पूरी दुनिया में अभी तक लगभग 5 भारतीय चैनल के साथ लगभग 15 चैनल के पास ही ये खिताब है। 




    200M सब्सक्राइबर्स पूरे होने पर क्या मिलता है?


    YouTube पर 200M यानि कि 20 करोड़ सबस्क्राइबर्स पूरे होने पर custom play बटन दिया जाता है। यह अब तक का सबसे अलग और अनोखा प्ले बटन होता है। Custom मतलब यूट्यूब चैनल के अनुसार ख़ास उस चैनल के लिए अलग सा प्ले बटन बनाया जाएगा क्योंकि अब तक 2 चैनल्स ही 200M सब्सक्राइबर्स कर पाए हैं।

    T-Series, और Mr Beast के पास यह प्ले बटन है। जिसमें Mr Beast का 200M वाला प्ले बटन बिल्कुल उनके चैनल के logo जैसा है ।




    300M सब्सक्राइबर्स पूरे होने पर क्या मिलता है?


    300M सबस्क्राइबर पूरे करने का रिकार्ड केवल Mr Beast ही कर पाए हैं। Mr Beast 300M (332M Now) सबस्क्राइबर पूरा करने वाले दुनियां के पहले YouTuber बन चुके हैं।

    इसके बाद भारतीय चैनल T-Series, 27.9 करोड़ सबस्क्राइबर्स के साथ दूसरे स्थान पर है यानि कि T-Series, 300M सब्सक्राइबर्स पूरे करने के बहुत करीब है।

    300M सबस्क्राइबर पर कैसा प्ले बटन मिलता है इसकी जानकारी पब्लिकली शेयर नहीं की गई हैं।

    हालांकि Mr Beast के

     300 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे हो गए हैं फिर भी उन्होंने इसके Youtube play button के बारे में अब तक नहीं बताया है।



    अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) -


    Q.1.YouTube चैनल मोनेटाइज करने के लिए कितने सब्सक्राइबर्स और views होने चाहिए?


    Answer - यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज करने यानी कि यूट्यूब पर पैसे कमाने के लिए आपको अपने चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर्स और 4000 घंटा वॉच टाइम प्राप्त करने की जरूरत है। 4000 घंटा वॉच time की जगह 1 करोड़ public shorts views होने पर भी आप चैनल को मोनेटाइज कर सकते हैं।



    Q2.1000 सब्सक्राइबर होने पर कितने रुपए मिलते हैं?

    Answer -

    1000 सब्सक्राइबर होने पर YouTube आपको कोई पैसे नहीं देता है बल्कि 1000 सब्सक्राइबर्स पूरे हो जाने के बाद (4000 घंटा वॉचटाइम भी) आप अपने चैनल को मोनेटाइज कर सकतें हैं और अपने वीडियो में विज्ञापन चालू करके यूट्यूब पर पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं।



    Q3.क्या 500 सब्सक्राइबर्स होने होने पर पैसे कमा सकते हैं?

    Answer -

    500 सबस्क्राइबर्स होने पर यूट्यूब विज्ञापन से पैसे नहीं कमा सकते हैं। लेकिन youtube के नई मॉनेटाइजेशन पॉलिसी के तहत अब केवल 500 सब्सक्राइबर्स(+3 हजार घंटे वॉचटाइम) पुरा करने पर आपको Super Thanks, चैनल मेंबरशिप और शॉपिंग फीचर से पैसे कमाने का मौका मिलेगा।



    Q.4.अगर मुझे एक साल में 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वॉच टाईम नहीं मिले तो क्या होगा?


    Answer - YouTube चैनल मोनेटाइज करने के लिए आपको एक साल में 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वॉच टाईम पूरे करने होते हैं। अगर आप नहीं कर पाते हैं तो आपका चैनल मोनेटाइज नहीं होगा और आप इससे पैसे नहीं कमा पायेंगे। लेकिन मेहनत करते रहें क्योंकि एक साल के अंदर ये क्राइटेरिया पूरा करने के बाद कभी भी चैनल मोनेटाइज कर सकते हैं।



    Q.5. यूट्यूब कितने लाइक पर पैसे देता है?

    Answer - YouTube लाइक के पैसे नहीं देता है बल्कि जितने लोग उस वीडियो को देखते हैं और किसी विज्ञापन पर क्लिक जितनी बार करते हैं उस हिसाब से पैसे देता है। यानि कि आपको views के पैसे मिलते हैं न कि लाइक के।



    Q.6. दुनिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर किस चैनल के हैं?

    Answer -

    दुनिया में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर MrBeast के हैं 2024 में लगभग 332M (मिलियन )/33 करोड़। इसके बाद भारतीय चैनल T-Series, 27.9 करोड़ सबस्क्राइबर्स के साथ दूसरे स्थान पर है ।


    Q.7. दुनिया का नंबर वन YouTuber कौन है? 

    Answer - दुनिया का नंबर वन यूट्यूबर Mr Beast हैं। 300M सबस्क्राइबर पूरे करने का रिकार्ड केवल Mr Beast ही कर पाए हैं। Mr Beast 300M (332M Now) सबस्क्राइबर पूरा करने वाले दुनियां के पहले YouTuber बन चुके हैं।



    Q.8. क्या YouTube प्ले बटन के साथ पैसे भी मिलते हैं?

    Answer - नहीं, YouTube प्ले बटन के साथ कोई पैसे नहीं देता है।





    यह भी पढ़ें





    YouTube वीडियो अपलोड करने का सही तरीका और सही समय


    25+ Faceless YouTube Channel Ideas 2025