तो क्या आप भी YouTube पर एक कहानी वाला चैनल बनाना चाहते हैं? और इसके साथ ही इसके लिए वीडियो भी बनाना चाहते हैं वो भी फ्री में, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।
पहले लोग कहानियां किताबों में पढ़ना पसंद करते थे। लेकिन आज की दुनिया में कहानियां सुनाने का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। अब वीडियो का जमाना आ गया है। लोग कहानियां भी वीडियो और animations के साथ जानना पसंद करते हैं।
YouTube पर एनिमेशन और कार्टून वाले वीडियो काफी देखे जा रहे हैं। ऐसे में अगर इससे related वीडियो बनाया जाए तो अच्छे खासे views आयेंगे। और ज्यादा व्यूज़ मतलब आप समझ गए होंगे। ज़्यादा पैसा और चैनल की ग्रोथ।
लेकिन यहां पर AI से कहानी (story) के लिए फ्री में वीडियो कैसे बनाते हैं इसके बारे में बात होगी।
अगर आप किसी और तरीके से Animation वाले funny videos बनाना चाहते हैं तो इस पोस्ट को पढ़िए।
क्या AI Story Video फ्री में मोबाइल में बना सकते हैं?
कहानी वीडियो बनाने के लिए आपको किसी महंगे कंप्यूटर या सॉफ़्टवेयर या paid tool की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल में ही कहानी वीडियो बना सकते हैं और वो भी बिल्कुल फ्री में।
देखिए फ्री वाले tool बहुत कम हैं और बहुत सारे वाटरमार्क के साथ आते हैं और कभी कभी केवल पर्सनल उपयोग के लिए ही
परमिशन देते हैं और दूसरे फीचर्स का उपयोग करने के लिए Premium वर्जन खरीदने के लिए कहते हैं।
लेकिन कुछ फ्री tools भी हैं जिनमें भले ही सीमित फीचर्स हैं लेकिन आपका काम चल सकता है। इनमें वाटरमार्क नहीं होंगे और उन वीडियो को आप YouTube में भी अपलोड कर सकते हैं। मॉनिटाइजेशन में कोई समस्या नहीं होगी।
AI Story Video Kaise Banaye मोबाइल से
कहानी वीडियो बनाने के लिए कहानी बनाने से लेकर Voice(आवाज) और वीडियो जनरेट करने तक पूरा स्टेप बाई स्टेप जानकारी दी गई है। इसके अलावा ये सभी फ्री में बना सकते हैं यानि कि आपको एक पैसा भी खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
1. Video Script/ कहानी कैसे लिखें?(Generate Story)
किसी भी वीडियो का पहला स्टेप होता है स्क्रिप्ट तैयार करना।
यहां हम कहानी वीडियो बनाएंगे तो कहानी बनानी होगी।
कहानी बनाने के तीन तरीके हैं
- पहला आप खुद से कहानी लिखें
- दूसरा आप Google पर कोई famous या जानी पहचानी कहानी सर्च करें।
- या तीसरा AI tool जैसे ChatGPT से कहानी लिखवाएं।
तो यहां हम तीसरा तरीका अपनाएंगे। AI से कहानी लिखवाने के लिए ChatGPT best है । इसके अलावा Notion AI, Writesonic या Google के Gemini का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ChatGPT से Story कैसे लिखवाएं?
अगर ChatGPT(वेबसाइट या app) पर अकाउंट नहीं बनाए हैं तो पहले email ID से sign up करके बना लीजिए।
आप ChatGPT पर जाकर कोई भी काल्पनिक, सच्ची घटना पर आधारित या कैसी भी कहानी लिखवा सकते हैं।
Story Topic
तो सबसे पहले तय करें कि आप किस बारे में वीडियो बनाना चाहते हैं। जैसे, अगर आप बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो कहानी funny, प्रेरणा देने वाली या डरावनी कहानी (horror story) हो सकती है। अगर बड़ों के लिए बना रहे हैं तो रहस्यमय (Mysterious) या ट्विस्ट वाली कहानी हो सकती है।
- कहानी लिखवाने के लिए ChatGPT को text prompt देना होगा यानि कि बताना होगा कि क्या करना है। बस यह टाइप करें, "मुझे बच्चों के लिए डरावनी कहानी लिखकर दो," या "रहस्यमय कहानी generate करो।"
- ChatGPT कुछ सेकेंड में स्टोरी स्क्रिप्ट तैयार करके देगा।
- AI से जो स्क्रिप्ट मिले, उसमें अपने हिसाब से थोड़ा बदलाव कर सकते हैं।
- आप एक बार कहानी को पढ़कर देखें अगर कहानी पसंद नहीं आती है तो अपने अनुसार change करने को कह सकते हैं जैसे
"डरावनी के साथ कहानी funny भी होनी चाहिए "
या फिर सीधे (regenerate) भी कर सकते हैं ।
2. Story स्क्रिप्ट को आवाज में कैसे बदलें?(Free AI Voice Generate)
कहानी लिखने के बाद अब उसे आवाज़ देने की बारी आती है। यहां आप तीन तरीकों से काम कर सकते हैं:
पहला खुद की ओरिजिनल आवाज़ रिकॉर्ड कीजिए
दूसरा AI Voice Generate करके इस्तेमाल कीजिए
या खुद की voice को clone करके
खुद की आवाज़ रिकॉर्ड करने के लिए अपने फोन का voice recorder को ऑन कर लें और फिर कहानी को पढ़ें।
यहां दूसरे और तीसरे दोनों तरीकों से AI voice जनरेट करेंगे।
AI Voice Generate कैसे करें?
अगर आपको अपनी आवाज रिकॉर्ड करना मुश्किल लग रहा है, तो AI आपकी मदद करेगा।
1. 11 Labs से voice कैसे जनरेट करें?
अधिकतर लोग AI voice generate करने के लिए Eleven Labs का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि एक तो इसमें फ्री में english के अलावा हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में ai voice generate कर सकते हैं और दूसरा इसके voice का उपयोग करके चैनल मोनेटाइज भी कर सकते हैं ।
Step 1. 11 Labs का उपयोग करने के लिए सबसे पहले इसकी वेबसाइट पर जाएं और अपनी email ID या temporary mail से sign up कर लीजिए।
Step 2.इस पर अपनी कहानी की स्क्रिप्ट को अपलोड कर दीजिए।
Step 3. इसमें बहुत सारे मॉडल्स हैं जिनकी आवाज़ को use कर सकेंगे। किसी भी voice को सेलेक्ट कर लीजिए और Generate पर क्लिक कीजिए।अब voice file को डाउनलोड कर लें।
11 labs के अलावा दो और फ्री ai voice generator tools Murf AI और Uberduck AI का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह से आपके Story के लिए आवाज़ भी बन गई। तो अब बारी आती है कहानी की वीडियो बनाने की।
3. 3D animation या Cartoon वीडियो कैसे बनाएं?
अब तक हमारे पास कहानी और आवाज़ तैयार है। अब इन दोनों को जोड़कर वीडियो बनाने की बारी है। जैसा कि मैने पहले बताया 3D animation या Cartoon वीडियो बनाने के लिए फ्री टूल्स बहुत कम हैं और बहुत limitations और वाटरमार्क के साथ आते हैं। लेकिन फिर भी इससे ही काम चलाना होगा, अगर आपके पास बजट नहीं है और फ्री में ही काम करना चाहते हैं ।
Chroma toons से
Chroma Toons का उपयोग कार्टून वीडियो बनाने के लिए किया जाता है। इसकी मदद से फोटो में दिखाए अनुसार कार्टून वीडियो बना सकते हैं। क्योंकि Chroma Toons का ऐप है जिससे आप अपने फोन पर कार्टून वीडियो बना सकते हैं।
इस ऐप की मदद से, आप अपनी कल्पना के अनुसार कार्टून के लोग (characters) बना सकते हैं और उन्हें अलग-अलग काम (actions) करते हुए दिखा सकते हैं।
- सबसे अच्छी बात तो यह है कि Chroma toons फ्री ऐप है।
- Chroma toons से बनाए गए वीडियो को YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो मोनेटाइज किया जा सकता है।
- हालांकि इस पर कुछ विज्ञापन देखने के को मिल सकता है।
- Free होने के कारण Chroma toons पर वाटरमार्क हो सकता है, जिसे हटाया भी जा सकता है।
- फ्री में बहुत कम टूल्स पर ही अच्छे से कार्टून वीडियो बनाने का फीचर दिया रहता है। इस तरह से Chroma toons से एक बहुत अच्छा tool है। Chroma toons से कार्टून वीडियो बनाने के लिए इस वीडियो को देख सकते हैं।
Animaker से
Animaker कार्टून वीडियो और animation वीडियो बनाने के लिए बहुत ही अच्छा टूल है। भले ही इसमें कुछ ख़ास फीचर्स पैसे देकर मिलती हैं, लेकिन इसका फ्री प्लान भी है जिससे आप सिंपल वीडियो बना सकते हैं। मतलब Animaker से आप फ्री में कार्टून जैसे एनिमेटेड वीडियो बना सकते हैं। इसमें पहले से बने टेम्प्लेट और कैरेक्टर होते हैं, जिनसे आप अपना वीडियो बना सकते हैं।
विशेषताएं:
- Animaker में बहुत सारे कार्टून कैरेक्टर मिलते हैं और उनके लिए अलग अलग पहनावा जैसे कपड़े, बाल, चप्पल, बैकग्राउंड और भी बहुत कुछ।
- इसमें अपनी आवाज़ और म्यूज़िक जोड़ने का ऑप्शन भी है।
- यह एक फ्री टूल और किफायती (low-cost) है।
Animaker में वीडियो कैसे बनाएं?
Animaker में cartoon वीडियो बनाने के लिए Animaker की वेबसाइट पर जाकर अकाउंट बनाना है ।
- इसके बाद आपको Template या ब्लैंक प्रोजेक्ट चुनकर start करना है।
- इसके बाद कैरेक्टर (Character) जैसे आदमी, बच्चा, कार्टून एनिमल्स। और सीन (Scene) जैसे जंगल, क्लासरूम, घर सलेक्ट करना है। अब इन कैरेक्टर्स को कुछ भी काम करते हुए (जैसे बैठे हुए) action को सेट करना है।
- यही से आप अपनी आवाज़ रिकॉर्ड कर सकते हैं।
- जब सब तैयार हो जाए, Preview करो। इसके बाद एक सही size में वीडियो को डाउनलोड कर लें।
- बची हुई एडिटिंग किसी ऐप में कर लीजिए। लो बन गई आपकी कार्टून एनीमेशन वीडियो।
अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) -
Q.1.क्या मैं मोबाइल से भी AI Story Video बना सकता हूं?
उत्तर:
हां, बिल्कुल कहानी वीडियो बनाने के लिए आपको किसी महंगे कंप्यूटर या सॉफ़्टवेयर या paid tool की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल में ही कहानी वीडियो बना सकते हैं।
Q.2. क्या Cartoon animation वीडियो बनाने के लिए कोडिंग सीखना जरूरी है?
Answer - बिल्कुल नहीं, कार्टून या Animation वीडियो बनाने के लिए कोडिंग सीखना जरूरी नहीं है। आज के समय में इतने सारे अच्छे Tools उपलब्ध हैं जिनकी मदद से बिना कोडिंग के ही चुटकियों में कार्टून कैरेक्टर्स चुनकर वीडियो बना सकते हैं।
Q.3. क्या फ्री में Cartoon वीडियो बनाकर Youtube पर मोनेटाइज कर सकते हैं?
Answer - बिल्कुल, आप Chroma Toons जैसे ऐप का इस्तेमाल करके फ्री में कार्टून animation वीडियो बना सकते हैं और उसे youtube पर अपलोड करके मोनेटाइज भी कर सकते हैं। लेकिन यह ध्यान रखें कि आपका कंटेंट यूनिक होना चाहिए जो देखने वालों को अच्छा लगे।
यह भी पढ़ें -
Top 10 AI YouTube channel ideas 2025
YouTube वीडियो अपलोड करने का सही तरीका और सही समय
एक टिप्पणी भेजें